Shanivar ke upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, वरना घर में आ जायेगी दरिद्रता

Shanivar ke upay: प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन अधिकतर लोग शनिदेव के लिए व्रत भी रखते हैं। जो लोग शनिवार को सच्चे मन से भगवान शनिदेव की आराधना करते हैं उन्हें कुछ चीजें खरीदते समय ध्यान देना चाहिए।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन अधिकतर लोग शनिदेव के लिए व्रत भी रखते हैं।

Shanivar ke upay: सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को अर्पित होता है साथ ही कहा जाता है कि जो लोग भगवान शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करते हैं उनकी मनोकामना जरूरी पूरी होती है। भगवान शनिदेव को अनेक नामों के साथ पुकारा जाता है साथ ही उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही भगवान शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।

शास्त्रों में कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में कर्म करते हैं उन सभी कर्मों का फल उन्हें भगवान शनिदेव देते हैं।शनिदेव शनिवार को कुछ चीजों को खरीदने से उस व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो किसी भी दिन कुछ भी चीजें खरीद लेते हैं ऐसे में उन लोगों से भगवान शनिदेव नाराज हो जाते हैं। आइए जानते है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको खरीदने से मना किया जाता है।

काले तिल

शनिवार के दिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि गलती से भी आप काले तिल न खरीदें। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन काले तिल खरीदते हैं उनके जीवन में कई तरह की रुकावटे आती ही रहती हैं। साथ ही घर परिवार में लड़ाई-झगड़े होना शुरू हो जाते हैं।

नमक

अधिकतर लोगों के घर में जब नमक खत्म हो जाता है, तो वह ये नहीं सोचते हैं कि आज कौन सा दिन है और बाजारों व दुकानों ले नमक खरीद कर घर ले आते हैं। शास्त्रों में माना गया है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है साथ ही उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है।

काले रंग के जूते

जब हम बाजार या किसी दुकान पर जाते हैं, तो वहां हमये नहीं देखते हैं कि आज कौन सा दिन है और स चीज को खरदीने से क्या हो सकता है।उस समय बस हमे वो चीज चाहिए होती है। शनिवार के दिन काले रंग के जूते न खरीदें।मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि ऐसे लोगों को काम के दौरान किसी भी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं होती है। साथ ही उन्हें जीवन में तनाव और कार्यों में असफलता होने की समस्या शुरु हो जाती है।

calender
06 May 2023, 01:41 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!