Tulsi Tips: तुलसी का पौधा सूखना किस बात का देता है संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Tulsi Tips: तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है साथ ही ये भी कहा जाता है कि तुलसी की पूजा किए बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • भारत में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना गया है। साथ ही यह कई तरह के रोगों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

Tulsi Tips: भारत में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना गया है। साथ ही यह कई तरह के रोगों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी महत्व दिया जाता है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा पवित्र होने के साथ ही हमारे घर में सकारात्मकता का संचार भी करता है।

प्राचीन समय से माना जा रहा है कि तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।शास्त्रों में कहा जाता है कि यदि आप तुलसी के पौधे की पूजा–पाठ नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपकी पूजा पूरे तरह से सफल नहीं हो पायेंगी।खासतौर से जो लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन सभी लोगों के घर में तुलसी का पौधा होना बेहद ही जरूरी है।

साथ ही आपको बता दें कि तुलसी के पौधे अनेक प्रकार के रोगों को भी दूर करने में काफी मददगार है। कई बार आप ने देखा होगा कि कुछ लोग तुलसी के देखरेख करने के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है।तुलसी का पौधा सूखने के कई कारण हो सकते हैं।

पितृ दोष

कई बार पितृ दोष के कारण भी तुलसी का पौधा अचानक से सूखने लगता है।आप के मन मे सवाल आ रहा होगा कि इसे कैसे पहचाना जाएं। आपको बता दें कि यदि तुलसी का पौधा देखरेख के बाद भी लगातार सूख रहा है, तो ऐसे में पितृ दोष का प्रकोप माना जाता है।इससे घर परिवार में मनमुटाव रहने लगता साथ ही घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगता है।

छत पर न रखें तुलसी का पौधा

आप में से कई लोग ऐसे होते हैं जो तुलसी के पौधे को छत पर रखते हैं अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा छत पर रखा हुआ दिखाई देता है।तुलसी का पौधा कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। तुलसी को छत पर रखने से बुध ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है।इसीलिए तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए।बुध को व्यापार और धन का ग्रह माना गया है।

कुंडली में केतु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में केतु का बुरा प्रभाव पड़ता है, तो तुलसी उसका भी संकेत देने लगती है।यदि तुलसी के पौधे पर किसी पक्षी ने कोई घोंसला बना लिया है,तो समझ जाएं कि कुंडली का दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है।

calender
02 May 2023, 03:16 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!