लिगामेंट ट्रीटमेंट के लिए BCCI ऋषभ पंत को भेज सकती है विदेश!

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनको सिर, घुटने और पीठ में गंभीर चोंटे आई थी। जिसके बाद उनका ईलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंत जल्दी से रिकवर कर रहे है और उनको अब आसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनको सिर, घुटने और पीठ में गंभीर चोंटे आई थी। जिसके बाद उनका ईलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंत जल्दी से रिकवर कर रहे है और उनको अब आसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया है।

बीसीसीआई लगातार पंत की हेल्थ पर डॉक्टरों से अपडेट ले रही है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि लिगामेंट ट्रीटमेंट के लिए BCCI ऋषभ पंत को विदेश भेज सकती है। ऋषभ पंत को देखने के लिए लगातार बड़ी-बड़ी हस्तियां मैक्स हॉस्पिटल पहुंच रही है जिसको लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उनको जल्दी रिकवर होने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरुरत है लेकिन लगातार मिलने वालों के आने-जाने से ये नहीं हो पा रहा है।

बताते चले, शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की जाते समय पंत का एक्सीडेंट हो गया था। वे नए साल पर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे इसलिए वे बिन बताए घर आ रहे थे। तभी रुड़की से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बता दे, पंत खुद ही कार को ड्राइव कर रहे थे और तभी अचानक उनको नींद की झपकी आई गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

इस भीषण सड़क हादसे में उनकी कार जलकर खाक हो गई भगवान का शुक्र है कि इस भीषण हादसे में पंत बाल-बाल बच गए। अब हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने कामना कर रहा है। हालांकि फैंस उनको कई महीनों तक क्रिकेट मैदान पर नहीं देख पायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें............

क्या शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे उमरान मलिक?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag