विश्व कप जीतने के बाद कप्तान शेफाली वर्मा से हो गई बड़ी चूक, जश्न के बीच अंजाने में कर बैठी तिरंगे का अपमान

भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार 29 जनवरी को नया इतिहास बना दिया है। बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 विश्वकप पर कब्जा कर लिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हुआ था।

calender
30 January 2023, 02:17 PM IST

भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार 29 जनवरी को नया इतिहास बना दिया है। बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 विश्वकप पर कब्जा कर लिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हुआ था।

इस आयोजन की मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की थी विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा से एक बहुत बड़ी चूक हो गई और शेफाली ने अंजाने में देश का अपमान कर दिया। बता दें कि पोचेफस्ट्रूम के मैदान पर जैसे ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड की अंडर 19 वुमेंस टीम के खिलाफ फाइनल मैच में विनिंग रन बनाया तो भारतीय टीम की सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए मैदान पर जा पहुंची।

 

वहीं कप्तान शेफाली वर्मा से भी डगआउट में रुका नहीं गया और देस का तिरंगा झंडा लेकर मैदान की ओर दौड़ पड़ीं। यहीं पर शेफाली वर्मा से एक बहुत बड़ी चूक हो गई, शायद जिसका मलाल वीडियो देखकर शेफाली को हो रहा होगा। शेफाली वर्मा से यह चूक राष्ट्रीय झंडे (तिरंगे) को लेकर हुई, क्योंकि शेफाली उल्टा झंडा लेकर मैदान की ओर दौड़ीं।

अपने हाथों में शेफाली ने राष्ट्रीय झंडा (तिरंगा) पकड़ा हुआ था और झंडा उनकी पीठ के पीछे था, जो कि उल्टा था। आमतौर पर तिरंगे में ऊपर केसरिया रंग होता है लेकिन शेफाली ने जिस हिसाब से तिरंगे को पकड़ रखा था, उसमें हरा रंग सबसे ऊपर था और केसरिया रंग सबसे नीचे था। इस तरह अंजाने में शेफाली से देश का अपमान हो गया।

calender
30 January 2023, 02:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो