महिला आईपीएल की पांचों टीमों पर लगी करोंड़ो की बोली, अडानी-अंबानी ने खर्च किए सबसे ज्यादा पैसे

महिला आईपीएल के लिए आज सभी पांच टीमों पर बोली लग चुकी है। बीसीसीआई ने इन पांचों टीमों की नीलामी करके करोड़ो रुपये कमाई है। बता दें, इन पाचों टीमों की नीलामी के बाद बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। वहीं अब इसको आधिकारिक नाम भी मिल गया है। बता दें, अब ये महिला प्रीमियर लीग (WPL) हो गया है। सभी पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शहरों की है।

calender
25 January 2023, 04:45 PM IST

महिला आईपीएल के लिए आज सभी पांच टीमों पर बोली लग चुकी है। बीसीसीआई ने इन पांचों टीमों की नीलामी करके करोड़ो रुपये कमाई है। बता दें, इन पाचों टीमों की नीलामी के बाद बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। वहीं अब इसको आधिकारिक नाम भी मिल गया है। बता दें, अब ये महिला प्रीमियर लीग (WPL) हो गया है। सभी पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शहरों की है।

नीलामी के दौरान अडानी ग्रुप ने सबसे महंगी बोली लगाकार अहमदाबाद टीम को खरीदा है। बता दें, अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद टीम को 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं मुंबई की टीम को अंबानी ग्रुप ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। यानी इस बार बिजनेस के मैदान पर नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान पर अडानी और अंबानी आमने-सामने होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पांचों महिला आईपीएल टीम की नीलामी की जानकारी ट्वीट करके दी है।

 

सभी पांच टीमों की कीमत और मालिक

टीम                    कीमत                 मालिक

अहमदाबाद      1289 करोड़       अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD

मुंबई               912.99 करोड़     इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD

बेंगलुरु             901 करोड़          रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD

दिल्ली              810 कोरड़          जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट  PVT. LTD

लखनऊ           757 करोड़           कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स  PVT. LTD

बता दें, मार्च में महिला आईपीएल का आगाज होगा लेकिन उससे पहले सभी खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। लेकिन अभी तक इसका पूरा शेड्यूल सामने नहीं आ सका है। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों की पर्स वैल्यू 12 करोड़ रुपये रखी है। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। कैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज 50, 40 और 30 लाख रुपये रखी गई है।

जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज को दो कैटेगरी में बांटा गया है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 और 10 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी फैसला किया है कि फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू में हर साल 1.5 करोड़ रुपये का इजाफा किया जाएगा। यह महिला आईपीएल का पहला सीजन होगा और इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। यह आईपीएल एक अप्रैल तक समाप्त हो सकता है।

calender
25 January 2023, 04:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो