Hockey World Cup 2023: क्वार्टरफाइनल के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 में अब भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही अपने-अपने पूल में टॉप पर नहीं रह सकी जिसके चलते इन दोनों के बीच अब क्रॉसओवर मुकाबला होगा।

Vishal Rana
Vishal Rana

Hockey World Cup 2023: हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 में अब भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही अपने-अपने पूल में टॉप पर नहीं रह सकी जिसके चलते इन दोनों के बीच अब क्रॉसओवर मुकाबला होगा। बता दे, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पूल-डी में है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पूल-सी में है।

भारतीय टीम अपने पूल में 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपने पूल में तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के मुकाबले भारतीय टीम का यह हॉकी विश्व कप काफी शानदार रहा है और भारतीय टीम अच्छी लय में दिख रही है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया था उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 0-0 की बराबरी रहा था। इसके बाद भारत ने तीसरे मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हराया।

जिसके बाद अब भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। वहीं न्यूजीलैंड का यह विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड को अभी तक अपने तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड को नीदरलैंड्स और मलेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं उसको एकमात्र जीत चिली के खिलाफ हासिल हुई है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने भारत की कठिन चुनौती होने वाली है। बता दे, इस बार विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही है इन सभी 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है अपने-अपने पूल की विजेता टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी।

बाकी दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच आपस में क्रॉसओवर मुकाबलें देखने को मिलेगी। भारत और न्यूजीलैंड का मैच 22 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में न्यूजीलैंड को हराकर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

calender
20 January 2023, 12:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो