IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) जैसे टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि T20 में खेल बहुत जल्दी बदलता है। हालांकि इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालना आसान काम नहीं है। कप्तान के रूप में यदि कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करने में असफल रहता है तो फ्रेंचाइजी भी उस खिलाड़ी ज्यादा समय नहीं देती हैं। ऐसे कुछ खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने लगातार प्रदर्शन की वजह से लंबे समय तक टीम की कप्तानी की है। आज हम आपको इस लेख में IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. रोहित शर्मा -
IPL के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में पहला नाम रोहित शर्मा का शामिल है। बता दें कि कप्तान के रूप में रोहित शर्मा 8 साल में 5 IPL ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। IPL में रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा कप्तान के रुप में 143 IPL मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान 79 मैच जीते है और साथ ही साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को IPL का खिताब भी दिलाया है। रोहित शर्मा का विनिंग प्रतिशत 56.64 है।
2. महेंद्र सिंह धोनी -
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। महेंद्र सिंह धोनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में अपनी कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4 IPL ट्राफियां जीतीं हैं।
कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी ने 210 मुकाबलों में कप्तानी की और उनमें से 123 मुकाबलों में जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी का जीत का प्रतिशत 58.85 का है। 2016, 2020 और 2022 के सीजन को छोड़कर, महेंद्र सिंह धोनी ने सभी सीजन में अपनी टीम को IPL के प्लेऑफ तक पहुंचाया।
3. गौतम गंभीर -
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम मौजूद हैं। गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। गौतम गंभीर ने एक कप्तान के रुप में साल 2009 से 2018 तक 129 मुकाबले खेले हैं। इनमें गौतम गंभीर 71 मुकाबलों में जीत पाने में सफल हुए है। गौतम गंभीर का जीत का प्रतिशत 55.42 रहा है। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार (2012, 2014 में) IPL का खिताब जिताया है।
4. शेन वॉर्न -
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर शेन वॉर्न का नाम आता है। शेन वॉर्न ने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। शेन वॉर्न ने 55 मुकाबलों से 30 मुकाबले जीते है। शेन वॉर्न का जीत का प्रतिशत 55.45 का रहा है। इसके अलावा शेन वॉर्न ने 2008 में IPL उद्घाटन का खिताब भी जीता था।
5. एडम गिलक्रिस्ट -
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है। एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2008 से 2013 तक IPL में दो टीमों का नेतृत्व किया। पहले एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे और फिर इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान रहे।
एडम गिलक्रिस्ट ने एक कप्तान के रूप में 74 मुकाबले खेले और 35 मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की। एडम गिलक्रिस्ट का जीत का प्रतिशत 47.29 का रहा। एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ही कप्तानी में साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स को IPL का खिताब जिताया था। एडम गिलक्रिस्ट के अलावा डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को IPL का खिताब दिलाया है।