IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे भरी जड्डू संग रिश्तों में दरार, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छिनने से खफा थे रविंद्र जडेजा

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। पहला मैच एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बता दें कि पिछला सीजन सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा था।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। अंत में अंक तालिका पर टीम 9वें स्थान पर रही थी। जहां पर टीम के कप्तानों में बदलाव भी देखने के लिए मिला।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को IPL 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन जडेजा फ्लॉप साबित हुए। जडेजा के नेतृत्व में टीम को शुरुआती मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपी गई।

ऐसे में रविंद्र जडेजा को सीजन के बीच में कप्तानी से हटाए जाने पर फैंस काफी नाराज थे और रविंद्र जडेजा के कैंप छोड़ने के बाद यह भी चर्चा होने लगी कि, महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के रिश्तों में कुछ अनबन सी आ गई है। आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और रविंद्र जडेजा की खटास को मिठास में कैसे बदला।

बता दें कि रविंद्र जडेजा IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कैंप के साथ जुड़ चुके है। पिछले सीजन (2022) कप्तानी छीनने के बाद से यह भी आई खबर थी कि फ्रेंचाइजी रविंद्र जडेजा को IPL के 16वें सीजन के लिए रिलीज कर सकती है, मगर महेंद्र सिंह धोनी की निगाह इन सभी बातों पर थी और धोनी ने बड़ी सूझबूझ के साथ रविंद्र जडेजा संग रिश्तों में सभी गलतफहमियों को दूर किया।

IPL 2023 से पहले यह खुलासा हुआ कि महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ बातचीत की और जडेजा को समझाया कि उनके फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने में कामयाबी है। रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन से मुलाकात और बातचीत कर सभी गलतफहमियों को दूर किया।

हाल ही में क्रिकबज की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली कि, रविंद्र जडेजा दो वजह से काफी ज्यादा निराश थे। पहली वजह कप्तानी छिनना और दूसरी वजह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाना। गौरतलब है कि जडेजा ने IPL 2022 में कुल 10 मुकाबले खेलते हुए 19 की औसत से मात्र 119 रन बनाए और महज 5 विकेट अपने नाम किए।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का स्क्वॉड-

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, बेन स्टोक्स, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

calender
26 March 2023, 03:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो