IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लिया एक बड़ा फैसला, दो दिग्‍गज खिलाड़ियों की जर्सी को हमेशा के लिए करेगी रिटायर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स की जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है। क्रिकेट जगत के दोनों दिग्गजों को 26 मार्च को IPL के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। जर्सी नंबर रिटायर करने की पुष्टि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स की जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है। क्रिकेट जगत के दोनों दिग्गजों को 26 मार्च को IPL के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। जर्सी नंबर रिटायर करने की पुष्टि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट किया कि, "जब हम RCB के दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे तो जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए रिटायर कर देंगे। क्रिस गेल (333) और एबी डिविलियर्स (17) को हमारी तरफ से यह सम्मान होगा।"

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले 156 मैच -

गौरतलब है कि जर्सी नंबर 17 एबी डिविलियर्स का पर्याय बन गया था, डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 11 सीजन (2011- 2021) खेले है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी के लिए 156 मुकाबलों में 4,491 रन बनाए है। करिश्माई दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 2015 में नाबाद 133 के हाईस्कोर के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 37 अर्धशतक और 2 शतक भी जमाए थे।

आपको बात दें कि एबी डिविलियर्स ने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की, उनका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए स्ट्राइक रेट 152 का रहा। विराट कोहली के साथ एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पांच 100 से अधिक की और दो 200 से अधिक की साझेदारी की। ऐसी दो साझेदारी करने वाली इन दोनों की दुनिया की एकमात्र जोड़ी है।

क्रिस गेल ने IPL में खेली है 175 रन की तूफानी पारी -

बता दें कि वेस्टइंडीज के हार्ड हिटर क्रिस गेल ने सात सीजन (2011-2017) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले और उनकी जर्सी नंबर 333 विरोधी टीमों में खौफ पैदा करती थी। 2013 के IPL सीजन के दौरान, जमैका के इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 16 मैचों में 708 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें नाबाद 175 रन भी शामिल थे।

क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जाने से पहले 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना IPL करियर शुरू किया, जहां क्रिस गेल ने IPL फ्रेंचाइजी के साथ सबसे लंबे समय तक काम किया। क्रिस गेल को 2018 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, जहां गेल ने चार सीजन खेले थे।

calender
18 March 2023, 05:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो