MIW vs UPW: एलिमिनेटर मुकाबले में आई WPL की पहली हैट्रिक, मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यास्तिका और मैथ्यूज ने तेज शुरुआत दी। मुंबई का पहला विकेट यास्तिका के रूप में गिरा। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। मैथ्यूज और सिवर-ब्रंट को मैच के दौरान एक-एक जीवनदान मिला।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को निर्धारित 20 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया। नैटली सिवर ब्रंट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। अमीलिया केर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट झटके। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने मुंबई को एक तेज शुरुआत दी। मुंबई का पहला विकेट यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। यास्तिका ने 21 रन की पारी खेली।

नैटली सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को मैच के दौरान एक-एक जीवनदान भी मिला। लेकिन हेली मैथ्यूज जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाईं और वह 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पार्शवी चोपड़ा का शिकार बनीं।

सिवर ब्रंट ने लगाया शानदार अर्धशतक -

बता दें कि सिवर ब्रंट ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और वह 14 रन बनाकर एक्लेस्टोन की गेंद पर बोल्ड हो गईं। अंतिम में अमीलिया केर, सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्राकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सिवर ब्रंट 38 गेंद पर शानदार 72 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं पूजा वस्त्राकर ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

इस तरह मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को निर्धारित 20 ओवर में जीत के लिए 183 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में श्वेता सेहरावत महज 1 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान एलिसा हीली भी अगले ही ओवर में 11 रन बनाकर इस्सी वोंग का शिकार बनीं।

वहीं तहलिया मैक्ग्रा ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 7 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवाया। ग्रेस हैरिस ने 14 रन का योगदान दिया। हालांकि किरन नवगिरे ने एक छोर संभालते हुए 27 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली।

इस्सी वोंग ने ली WPL की पहली हैट्रिक -

दीप्ति शर्मा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद यूपी वॉरियर्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम 17.4 ओवर में 110 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

मुंबई इंडियंस की ओर से इस्सी वोंग ने 13वें ओवर में WPL (महिला प्रीमियर लीग) में पहली हैट्रिक लेने का कमाल किया। इस्सी वोंग ने कुल चार विकेट चटकाए। सायका इशाक को दो विकेट मिले। मुंबई इंडियंस रविवार 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल खेलेगी।

calender
25 March 2023, 11:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो