score Card

जलती कार के शीशे तोड़कर यूं कार से बाहर निकलें ऋषभ पंत, डरा देंगी एक्सीडेंट की तस्वीरें

आज खेल जगत से एक दुखद भरी खबर सामने आई है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋफभ पंत का आज सुबह दिल्ली से रुड़की लौटते हुए भीषण एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि तस्वीरें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। दरअसल पंत आज सुबह दिल्ली से रुड़की अपने घर लौट रहे थे वे अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे इसलिए उन्होंने मां को नही बताया था कि वे घर आ रहे है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

तभी अचानक गुरुकुल नारसन में ऋषभ की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की हालत देखकर पता लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक हुआ है। डिवाइडर से टकराने के बाद ऋषभ पंत की कार धू-धू कर जलने लगी और पंत जैसे-तैसे जलती कार के शीशे तोड़कर बाहर निकले।

तभी वहां लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने ऋषभ को पहचाना और उनकी मदद की। पंत को गंभीर हालत में देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उनको गंभीर रूप से चोंटे आई है और डॉक्टरों ने अब उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने को कहा है।

पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनकर पूरा खेल जगत काफी दुखी हो गया है और सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहें है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके पूरा क्रिकेट जगत और उनके फैंस पंत के लिए जल्दी से ठीक होने की कामनाएं कर रहें है।

calender
30 December 2022, 11:54 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag