U-19 Womens T20 World Cup 2023: इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय टीम, आज जीत सकती है विश्व कप

भारतीय टीम के पास आज 29 जनवरी को 2023 को इतिहास रचने का मौका है। इस समय भारत की लाज शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली अंडर-19 भारतीय महिला टीम के हाथों में है। आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड का सामना करना है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारतीय टीम के पास आज 29 जनवरी को 2023 को इतिहास रचने का मौका है। इस समय भारत की लाज शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली अंडर-19 भारतीय महिला टीम के हाथों में है। आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड का सामना करना है। भारतीय टीम अगर इस खिताब को जीतने में सफल होती है तो वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जो इस खिताब को जीतेगी।

बता दें कि आईसीसी ने पहली बार अंडर-19 स्तर पर महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत की है। ये अपने आप में सामान्य ज्ञान का एक सवाल हो जाएगा कि पहली अंडर-19 महिला विश्व कप किस टीम ने जीता था। भारत की टीम अगर इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर अपना परचम लहराती है तो ये बहुत बड़ी बात होगी। इस जीत से भारत में महिला क्रिकेट को लेकर क्रेज और ज्यादा बढ़ जाएगा।

बता दें कि भारत में पहले से ही महिला क्रिकेट में विकास की गति को रफ्तार मिलती हुई नजर आ रही है, क्योंकि इस साल मार्च में आईपीएल की तर्ज पर वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) होना है। ऐसे में भारत की इस अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाडियों के पास आखिरी मौका है कि वे WPL के ऑक्शन से पहले अपना दम-खम दिखाएं और एक मोटी रकम टूर्नामेंट के पहले सीजन के ऑक्शन में हासिल करें।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। उस समय भारत में शाम 5:15 (सवा पांच) बजे होंगे। ये मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं और साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी इस खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

calender
29 January 2023, 01:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो