WPL 2023 Champion: महिला प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम बनी मुंबई इंडियंस, इस मामले में हरमनप्रीत कौर ने की धोनी की बराबरी

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर WPL के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी माअत देकर पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियंस को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने नैटली सीवर ब्रंट के शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत यह लक्ष्य 3 गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया।

महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतने के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने एक खास मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से इस बारे में। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने हासिल कर लिया है। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बेहद शानदार रही।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में कुल 131 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान मेग लेनिंग (35 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास रन नहीं बना पाया। दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा फाइनल मुकाबले में फ्लॉप नजर आई। वह मात्र 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गईं।

वहीं ऐलिस कैप्सी भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटी, उन्हें ईसी वोंग ने अपना शिकार बनाया। जेमिमा रोड्रिगेज भी महज 9 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स का पूरा टॉप आर्डर फ्लॉप रहा। आखिर में शिखा पांडे और राधा यादव ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से नैटली सीवर ब्रंट की नाबाद अर्धशतकीय पारी बहुत कमाल की रही।

ब्रंट ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए, उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि साल 2008 में IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के पहले ही सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी।

महेंद्र सिंह धोनी IPL के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, अब WPL (महिला प्रीमियर लीग) में हरमनप्रीत कौर ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की और इसी के साथ हरमनप्रीत कौर WPL का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनी। गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी भी साल 2010 में IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।

calender
27 March 2023, 11:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो