WPL Final 2023: फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करने उतरेंगी हरमनप्रीत कौर, मेग लैनिंग भी हासिल करेंगी ये खास उपलब्धि

2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। रविवार 26 मार्च को फाइनल में मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में उतरते ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

गौरतलब हो कि, IPL के पहले ही सीजन (साल 2008) में भारतीय टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। महेंद्र सिंह धोनी IPL के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

वहीं अब महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली हैं। WPL फाइनल में कप्तानी करने मैदान पर आते ही हरमनप्रीत कौर, महेंद्र सिंह धोनी के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करेंगी हरमनप्रीत कौर -

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और हरमनप्रीत कौर के बीच एक और समानता बन रही है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2008 में IPL के पहले संस्करण में जब फाइनल में पहुंची थी, उस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। वहीं हरमनप्रीत कौर भी इस समय भारतीय महिला टीम की कमान संभाल रही हैं। ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग करेंगी शेन वॉर्न की बराबरी -

बता दें कि WPL के इस फाइनल में एक और समानता देखने को मिल रही है। IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कप्तानी की थी। अब महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग कप्तानी कर रही हैं।

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक दो मुकाबले हारे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने WPL के अंतिम के मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए अंक तालिका में टॉप पर जगह बनाई थी।

calender
26 March 2023, 11:03 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो