WPL 2023 MI vs DC: फाइनल मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन? जनिए ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम की मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में नंबर 1 स्थान हासिल कर सीधा फाइनल में जगह बनाई।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला रविवार 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में नंबर 1 पायदान प्राप्त कर सीधा फाइनल में जगह बनाई।

जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की, तो वहीं हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने भी ग्रुप स्टेज में 8 मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम नेट रन रेट की वजह से आगे रही। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रनों से करारी मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

ऐसे में मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में दर्शकों को कड़ी भिड़त देखने को मिलने वाली है। तो आइए इस खबर के जरिए जानते हैं मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच और मौसम के मिजाज के बारे में।

बल्लेबाज या फिर गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

बता दें कि WPL (महिला प्रीमियर लीग) के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दर्शकों को जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। वहीं अगर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुरुआत के ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी।

छोटी बाउंड्री होने के कारण टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए चौके-छक्के निकालना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। इसके साथ ही टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी का निर्णय लेना चाहेगी, क्योंकि इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स का ज्यादा बोलबाला रहा है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस खिताबी मुकाबले में ब्रेबोर्न स्टेडियम का मौसम साफ देखने को मिलेगा। सूरज खिला हुआ रहेगा और तापमान लगभग 24 डिग्री से लेकर 29 डिग्री के बीच में रहने के आसार है। संभावना जताई जा रही है कि फाइनल मुकाबले में बारिश किसी भी तरह की बाधा नहीं डालेगी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11 -

मुंबई इंडियंस -

यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), हैली मेथ्यूज़, नैटली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स -

मैग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मारिजैन कप्प, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव।

calender
25 March 2023, 01:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो