WPL 2023 RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिली लगातार पांचवीं हार

सोमवार 13 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

सोमवार 13 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुल 151 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली कैपिटल्स ने इसके जवाब में 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। वहीं स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टूर्नामेंट में लगातार पांचवें मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।

WPL 2023 का दिल्ली कैपिटल्स ने चौथा मैच जीता -

बता दें कि 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाया। शेफाली वर्मा पहले ओवर की दूसरी गेंद का सामना करते हुए मेगन शुट्ट का शिकार बनी। एलिस कैप्सी ने इसके बाद 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 38 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर बेहतरीन 32 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने भी 15 रनों की पारी खेली। यह दिल्ली कैपिटल्स की टीम की WPL 2023 की चौथी जीत रही। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था।

WPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक नहीं खोला जीत का खाता -

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट में अपने लगातार पांचवें मैच में भी जीत का खाता नहीं खोल पाई। इस मुकाबले में भी एकबार फिर कप्तान स्मृति मंधाना फेल रही और 15 गेंदों में महज आठ रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। फिर इसके बाद सोफी डिवाइन भी 19 गेंदों का सामना करते हुए महज 21 रन बनाकर सस्ते में अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गईं।

इन दोनों बल्लेबाजों को शिखा पांडे ने आउट किया। इसके बाद हीथर नाइट भी 12 का सामना करते हुए 11 रन बनाकर तारा नॉरिस की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गईं। 3 विकेट गंवाए जाने के बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए मात्र 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की।

ऋचा घोष को शिखा पांडे ने विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। एलिस पेरी ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शिखा पांडे ने तीन और तारा नॉरिस को एक सफलता मिली।

calender
14 March 2023, 11:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो