Happy Birthday Hitman: करोड़ों की कीमत का है रोहित शर्मा का आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा अपने पावर हिटिंग और कई रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लोकल ट्रेन से सफर कर रोहित शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे रोहित शर्मा रविवार 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अप्रैल को हिटमैन 36 साल के हो गए। रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जो क्रिकेट जगत में किसी पहचान का मोहताज नहीं है।

IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा अपने पावर हिटिंग और कई रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा को महंगी कारों का बेहद शौक है और साथ ही लग्जरी घर का भी। रोहित शर्मा जैसे स्टार क्रिकेटर के लिए विदेशी कारों का संग्रह खरीदना बेहद आसान है।

रोहित शर्मा ने अपनी पहली कार स्कोडा लौरा खरीदी थी। वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अन्य भारतीय क्रिकेटरों के विपरीत रोहित शर्मा की कार की रेंज बहुत मामूली है। रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में करीब सात अलग- अलग कंपनी की गाड़ियां मौजूद हैं।

रोहित शर्मा के पास मौजूद है कई महंगी कारें -

बता दें कि रोहित शर्मा के पास BMW M5, BMW X3, Fortuner, Skoda Laura, Toyota Fortuner, Mercedes-Benz GLS 350d जैसी कारें हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान के कलेक्शन में रेसिंग कार भी मौजूद हैं।

30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित शर्मा -

वहीं अगर रोहित शर्मा के लग्जरी घर की बात करें तो उनका घर मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। हिटमैन का यह घर मुंबई के वर्ली में स्थित आहूजा टॉवर्स में है। रोहित शर्मा ने रितिका से सगाई के बाद साल 2015 में यह घर लगभग 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। सिंगापुर के मशहूर डिजाइनर 'पाल्मर एंड टर्नर' ने रोहित के इस घर को डिजाइन किया है।

बता दें कि रोहित के इस आलीशान आशियाने में मिनी थियेटर, मीटिंग के लिए ऑफिस रूम और स्वीमिंग पूल जैसी आकर्षक चीजे बनी हुई हैं। 6000 स्क्वॉयर फीट में बना रोहित शर्मा का यह आशियाना आहूजा टॉवर्स की 29वीं मंजिल पर स्थित है। रोहित शर्मा के घर की बालकनी से अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है।

calender
30 April 2023, 03:57 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!