Hitman Birthday: रोहित शर्मा और रितिका की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं, युवराज सिंह बने थे खलनायक

रोहित शर्मा और रितिका की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है। रोहित शर्मा की रितिका से पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। एक समय पर युवराज सिंह नहीं चाहते थे कि रोहित रितिका से मिलें।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले रो-सुपरहिट शर्मा के दिल में रितिका बसती हैं।

रोहित शर्मा और रितिका की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है। हिटमैन ने लगभग छह साल तक रितिका को डेट करने के बाद शादी के लिए खास अंदाज में प्रपोज किया था।

रोहित शर्मा और रितिका की मुलाकात कैसी हुई -

बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक इवेंट (आयोजन) के दौरान हुई थी। रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थीं और उसी दौरान एक एड शूट में उनकी मुलाकात रोहित शर्मा से हुई थी।

रितिका को शुरुआत में रोहित में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लगातार मिलते रहने की वजह से दोनों में दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदलने लगी। गौरतलब है कि रितिका, युवराज सिंह की चचेरी बहन भी लगती हैं और युवराज ने रितिका से दूर रहने की रोहित शर्मा को हिदायत भी दी थी।

हिटमैन ने खास अंदाज में किया रितिका को प्रपोज -

रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद रोहित शर्मा ने खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित शर्मा और रितिका ने अपने रिलेशनशिप (रिश्ते) को छुपाकर रखा था और किसी को भी इस रिश्ते की भनक तक नहीं लगने दी। साल 2015 में IPL के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं और उसके बाद रितिका का नाम रोहित शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा।

इसके बाद रोहित शर्मा ने रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा रितिका को लेकर किसी रेस्तरां या फिर विदेशी टूर पर नहीं गए, बल्कि रितिका को प्रपोज करने के लिए रोहित ने उस जगह को चुना जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का आरंभ किया था।

रितिका को रोहित शर्मा बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और वहां पर उन्होंने घुटने के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रितिका को रोहित शर्मा के इस प्रपोजल का कोई भी अंदाजा नहीं था। हालांकि, रितिका ने रोहित को हां में जवाब दिया था।

साल 2015 में दोनों ने रचाई थी शादी -

बता दें कि 13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा और रितिका शादी के बंधन में बंधे। मुंबई के ताज होटल में दोनों की शादी हुई थी। रोहित और रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

वहीं रोहित शर्मा और रितिका की शादी को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड पार्टी (भव्य पार्टी) भी आयोजित की थी। रोहित शर्मा और रितिका की एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था।

calender
30 April 2023, 12:23 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!