MI vs RR: रोहित शर्मा ने खोला राज, बोलें- मुंबई को मिला है नया पोलार्ड..., यशस्वी को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टिम डेविड मुंबई के अगले पोलार्ड बन सकते हैं।

calender

IPL इतिहास के 1000वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन का लक्ष्य खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल ने बेहद शानदार पारी खेलते हुए 124 रन बनाए।

जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तीन गेंद शेष रहते 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि टिम डेविड ने 3 गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन का उपहार टीम की जीत के रूप में दिया। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली, तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 44 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ऐतिहासिक मुकाबला जीतने के बाद बर्थडे बॉय रोहित शर्मा ने कहा कि, "यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमने लक्ष्य का पीछा किया। पिछले मुकाबले में भी हम इसी तरह के लक्ष्य के करीब पहुंचे थे। हमारे पास क्षमता है, लेकिन हमें खुद का समर्थन करने की आवश्यकता है। टिम डेविड टीम के अगले पोलार्ड हो सकते हैं, वह उनकी कमी पूरा करने में सक्षम हैं। इतने सालों तक पोलार्ड ने हमें इतनी सारी चैंपियनशिप जीत दिलाई हैं। टिम के पास इतनी काबिलियत और ताकत है।"

टीम में बदलाव को लेकर रोहित ने कहा कि, "एक कप्तान के तौर पर यह मुश्किल है, लेकिन दुर्भाग्य से आपको परिस्थितियों और विपक्ष से खेलना होता है। हम एक टीम के रूप में लचीला होना चाहते हैं और खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। जोफ्रा आर्चर को भारी चोट लगी है और वह लंबे समय तक नहीं खेले। गेंदबाजों को अभ्यास और लय की आवश्यकत होती है और हमने आज उनसे अच्छी गति देखी। सूर्या ने भी शानदार पारी खेली।"

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि, "जायसवाल को मैंने पिछले साल देखा था, इस साल वो अपने खेल को एक नए स्तर पर ले गए हैं। मैंने उनसे पूछा कि इतनी ताकत कहां से आ रही है, उनका कहना है कि वह जिम में समय बिता रहे हैं, वह वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से वक्त दे रहे हैं। उसके लिए अच्छा है, भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अच्छा है।"

First Updated : Monday, 01 May 2023
Topics :