MI vs RR: यशस्वी जायसवाल के शतक ने उथल-पुथल कर दी IPL की रिकॉर्ड बुक, कई दिग्गज खिलाड़ियों को किया पीछे

यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 124 रनों की तूफानी पारी। IPL के 1000वें मुकाबले को यशस्वी जायसवाल ने अपनी यादगार पारी से और भी खास बना डाला है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम पर यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने IPL में अपना पहला शतक जमाया और मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 124 रनों की तूफानी पारी। IPL के 1000वें मुकाबले को यशस्वी जायसवाल ने अपनी यादगार पारी से और भी खास बना डाला है।

यशस्वी जायसवाल ने वानखेड़े के मैदान में मचाई तबाही -

शुरुआत से ही यशस्वी जायसवाल बेहद शानदार फॉर्म में नजर आए और मुंबई के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर खबर ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक 32 गेंदों में पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद यशस्वी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैदान के हर एक कोने में एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए। यशस्वी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में IPL में अपना पहला शतक जड़ा। यशस्वी ने रिले मेरिडेथ के ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई, तो वहीं जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भी यशस्वी ने बड़े- बड़े छक्के लगाए।

IPL में यशस्वी का सबसे बड़ा स्कोर -

यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंद पर 124 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। यशस्वी IPL के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज (खिलाड़ी) बन गए हैं। इस मामले में यशस्वी ने पॉल वल्थाटी को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि वल्थाटी ने 120 रनों की यादगार पारी खेली थी।

शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज -

IPL के इतिहास में यशस्वी जायसवाल शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने IPL में अपना शतक 21 साल और 123 दिन की उम्र में पूरा किया है। IPL में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज है, मनीष ने 19 साल की उम्र में IPL में शतक लगाया था।

यशस्वी ने की बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी -

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साल 2021 में बटलर ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

राजस्थान का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल -

वहीं यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन लक्ष्य दिया। IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स का यह अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले साल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान 193 रन बनाए थे।

calender
01 May 2023, 01:38 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!