score Card

नामीबिया से लाए गए चीते की किडनी फेल, हुई मौत

श्योपुर स्थित कूनाे नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से 5 साल की मादा चीता साशा की मौत हो गई है।

श्योपुर स्थित कूनाे नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से 5 साल की मादा चीता साशा की मौत हो गई है। दरअसल, वह किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीतों को लाया गया था।

अफ्रीका से चीतों के दो चरण में भारत आए थे। पहला चरण पिछले साल यानी 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से आया था। इस समूह में आठ चीते थे जिन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। इसके बाद बीते फरवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा चरण भारत आया था। इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल थीं। इन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।

मादा चीता साशा को जनवरी को बीमार होने के लक्षण पता चले थे। इसके बाद उसे बड़े बाड़े से छोटे बाड़े में शिफ्ट किया गया। साशा खाना नहीं खा रही थी और सुस्त रह रही थी। इसके बाद कूनो नेशनल पार्क में मौजूद तीन डॉक्टर और भोपाल से भी मेडिकल डॉक्टरों की टीम उसे देखने पहुंची थी।

calender
27 March 2023, 07:18 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag