अंबाला पहुंचे आप नेता अनुराग ढांडा और चित्रा, कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता ने अंबाला शहर के आम्रपाली रिसॉर्ट् में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद। उनके साथ नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा भी मुख्य रूप से मौजूद रही

calender
22 September 2022, 12:23 PM IST

संबाददाता: राजीव मेहता (अंबाला, हरियाणा)

अंबाला: नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता ने अंबाला शहर के आम्रपाली रिसॉर्ट् में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद। उनके साथ नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा भी मुख्य रूप से मौजूद रही। उनके द्वारा संगठन निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने अंबाला शहर के आम्रपाली रिसॉर्ट् में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

उनके साथ नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा मुख्य रूप से मौजूद रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन निर्माण को लेकर चर्चा की। अनुराग ढांडा ने कहा कि संगठन निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।

2024 विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जिला स्तर से बूथ तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करेंगे। एक से डेढ़ महीने में संगठन के नए स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि हम पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे हैं और जो कार्यकर्ता हमारे साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और धरातल पर काम कर रहे हैं, उनको ब्लॉक, विधानसभा स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर नियुक्ति करने को लेकर और प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर राय ली जा रही है।

इसके साथ ही चित्रा सरवारा ने कहा कि बीजेपी प्रदेश और देश में सभी बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिले, ब्लॉक से बूथ स्तर तक टीम में मजबूती से समन्वय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से विफल हो चुकी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

calender
22 September 2022, 12:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो