'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा' को बाद अब कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसका आगाज अगले साल 26 जनवरी से होगा और ये अभियान दो महीने तक चलेगा।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा' को बाद अब कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसका आगाज अगले साल 26 जनवरी से होगा और ये अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जन संवाद किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान तीन चरणों में होगा। पहले चरण में प्रत्येक गांव और वोटिंग सेंटर पर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस चरण में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा कर के प्रत्येक घरों में झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में युवा मेला और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

वहीं अंतिम और तीसरे चरण में महामेला और कार्यकर्ता महासमागम होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य में महिला मार्च निकाला जाएगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag