मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला, हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर नशा करवा रहा था ओशाम खान

इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात गंगवाल बस स्टैंड से एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह युवक हिंदू लड़की को नशा करवा रहा था और लड़की के साथ खुलेआम अश्लील हरकत भी कर रहा था।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात गंगवाल बस स्टैंड से एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह युवक हिंदू लड़की को नशा करवा रहा था और लड़की के साथ खुलेआम अश्लील हरकत भी कर रहा था। इंदौर विभाग के बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि रविवार आधी रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेश राठौड़, विपिन राठौड़, सरद मदनपुरिया, अर्पित किसी काम से गंगवाल बस स्टैंड गए हुए थे।

यहां पर कुछ मुस्लिम युवक एक होटल के बाहर एक हिंदू लड़की के साथ चरस पावडर जैसा नशा कर रहे थे। साथ ही लड़की के साथ खुलेआम अश्लील हरकत भी की जा रही थी। ये सब देखकर कार्यकर्ताओं को शंका हुई तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। उनमें से एक युवक ने अपना नाम ओशाम खान निवासी चंदन नगर रानी बाग बताया। वहीं लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह हिंदू है और गौरीनगर में रहती है।

थाने ले जाते समय चाकू से किया हमला -

कार्यकर्ताओं ने इसके बाद लड़की के परिजन को फोन पर इसकी जानकारी दी और बताया कि वह मुस्लिम लड़कों के साथ नशा कर रही है। आप जल्द छत्रीपुरा थाने आ जाएं। वहीं जब बजरंग दल के कार्यकर्ता ओशाम खान और लड़की को छत्रीपुरा थाने ले जाने लगे।

तभी कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम युवकों में से एक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कार्यकर्ता अर्पित घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी, और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

लड़की के मोबाइल में युवक के फोटो मिले -

बता दें कि बजरंग दल के तन्नू शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने पहुंचे और ओशाम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं, लड़की के परिजनों ने बदनामी के डर से एफआईआर नहीं करवाई। कार्यकर्ताओं ने जब लड़की का मोबाइल देखा तो मामला लव जिहाद का निकला। ओशाम खान ने उस लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर रखा था और उसे नशा भी करवाता था। ओशाम और लड़की के चाकू लिए फोटो भी मिले हैं।

calender
23 January 2023, 07:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो