एमसीडी में सरकार बनाने को लेकर चुनावी मैदान में भाजपा नेताओं की फौज

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी फिर से निगम में सरकार बनाने को लेकर बेहद उत्साहित और सक्रिय दिखाई दे रही है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

नई दिल्ली: इस बार दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी फिर से निगम में सरकार बनाने को लेकर बेहद उत्साहित और सक्रिय दिखाई दे रही है। हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी एमसीडी चुनाव को जीतने की बात को दोहरा रही है। 

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की माने तो दिल्ली नगर निगम में हो रहे इस बार के चुनाव में भाजपा फिर से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ ही लगातार चौथी बार निगम में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दर्जनों से अधिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जगहों पर रोड शो, रैलियां और जनसभाएं को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की थी। जिसमें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शरमा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य तमाम बड़े नेताओं ने विपक्ष दलों को चुनावी मात देने की कोशिश कर रहे है। हालांकि आगामी दिनों में कई और बड़े नेता एमसीडी के चुनावी मैदान में होंगे। जिसमे पिछले दिनों एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी की तरफ़ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। विदित हो की राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नए परिसीमन के बाद सभी 250 वार्डों की सीटों पर आगामी चार दिसंबर को चुनाव कराया जाना है। हालांकि इस बार के एमसीडी चुनाव में कौन पार्टियां, किस दल को प्रभावित कर नगर निगम की सत्ता पर काबिज होंगे। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

calender
21 November 2022, 08:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो