असम: आठ अक्टूबर को गुवाहाटी में होगी भाजपा की विशाल रैली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। आठ अक्तूबर को गुवाहाटी स्थित खानापाड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की अध्यक्षता में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संवाददात: प्रमोद मल्ल (गुवाहाटी, असम) 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए  प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। आठ अक्तूबर को गुवाहाटी स्थित खानापाड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की अध्यक्षता में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में लगभग 40 हजार पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे,जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

  प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता तथा सांसद कमाख्या प्रसाद तासा ने प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी नेतृत्व में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भवेश कलिता के नेतृत्व में 40 से अधिक जिला समितियों, 400 मंडलों और 6,500 शक्ति केंद्रों के साथ-साथ विभिन्न जातीय समुदायों,  ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी में रहने वाले सभी वर्गों के लोगों,पार्टी के आठ मोर्चों के साथ भाजपा का व्यापक और मजबूत आधार तैयार हुआ है।

प्रदेश में 28,000 से अधिक बूथ समितियों का गठन कर पार्टी का आधार बनाने के लिए 45 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से और अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता के नेतृत्व में पार्टी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम कर रही है, जिससे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी जमीनी राजनीति तैयार कर सके। 

calender
22 September 2022, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो