मां की राह में बांसुरी स्वराज! गृह मंत्रालय ने दी नई जिम्मेदारी, दिल्ली में ऐसे बढ़ेगा कद

Bansuri Swaraj NDMC: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को केंद्रीय गृह मंत्रालय अहम जिम्मेदारी दी है. उनको नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का सदस्य बनाकर अधिसूचना जारी की गई है. बुधवार को उन्होंने इस पद की शपथ भी ले ली और इस संबंध में सोशल मीडिया में जानकारी भी साझा की है. इस नियुक्ति के बाद अब फिर से ये चर्चा हो रहा है कि बांसुरी अपनी मां की राह पर आगे बढ़ रही हैं.

JBT Desk
JBT Desk

Bansuri Swaraj NDMC: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का सदस्य बनाए जाने के बाद बांसुरी स्वराज ने NDMC सदस्य के रूप में शपथ ले ली है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी है. परिषद के अध्यक्ष के रूप में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने एनडीएमसी के भी शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है. अब बांसुरी स्वराज के बढ़ते कद के कारण लोगों को उनमें सुषमा स्वराज का चेहरा नजर आने लगा है.

गृह मंत्रालय द्वारा 3 जुलाई 2024 को अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह रखा गया जिसमें अध्यक्ष नरेश कुमार और सदस्य बांसुरी स्वराज ने शपथ ली. इसके बाद परिषद की पहली बैठक का भी आयोजन हुआ. इसमें क्षेत्र के कामों का लेकर चर्चा हुई.

बांसुरी स्वराज ने किया पोस्ट

3 जुलाई शाम को शपथ लेने के बाद बांसुरी स्वराज ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने लिखा 'आज NDMC सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की और परिषद की बैठक में भाग लिया. इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमारने NDMC के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय उपस्थित रहे.

दिल्ली में बढ़ेगा कद

NDMC की सदस्य बनने के बाद बांसुरी स्वराज का कद दिल्ली में बढ़ जाएगा. वो परिषद की हर बैठक और फैसलों का हिस्सा होंगी. लुटियंस के इलाके जो NDMC में आते हैं एक तरह से इसके सारे काम में उनका बराबर का दखल होगा.

मां की राह में बांसुरी स्वराज

लोकसभा चुनाव 2024 में सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही बांसुरी स्वराज काफी चर्चा में हैं. उनमें उनकी मां की झलक देखी जा सकती है. लोकसभा परिसर में दिए गए उनके बयानों में यह साफ नजर आ रहा है. उन्होंने संसद सदस्य की शपथ भी ठीक उसी तरह ली जैसे उनकी मां ने 2014 में लिया था. दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मां के इतिहास को दोहराते हुए अपनी शपथ संस्कृत में पढी.

कैसी है परिषद?

NDMC के चेयरमैन के रूप में नरेश कुमार और नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के शपथ लेने के बाद परिषद कुछ इस तरह की हो गई है. दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार चेयरमैन, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान परिषद का हिस्सा है.

calender
04 July 2024, 11:32 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो