बैतूल: बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा, बचाव कार्य जारी

बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 6 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 6 साल का बालक खेत में खेल रहा था।

calender
06 December 2022, 07:19 PM IST

रिपोर्ट- वाजिद खान (बैतूल, मध्यप्रदेश)

बैतूल, मध्यप्रदेश। बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 6 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 6 साल का बालक खेत में खेल रहा था।

इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है, यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। मिली जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बता दें बच्‍चे की उम्र सिर्फ आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज भी बाहर सुनाई दे रही है।

वहीं बोरवेल में गिरे छह साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आठनेर के थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन भी बुलाई जा रही हैं।

बता दें कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है। बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों और सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इस कारण अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं।

बोरवेल में बच्‍चे के गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्‍चे के परिवार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बच्‍चा गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

calender
06 December 2022, 07:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो