पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो हेरोइन और पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। बता दें कि पुलिस ने दो किलो हेरोइन और आठ चीनी पिस्तौल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि इन अवैध हथियारों को पाकिस्तानी ड्रोन से भारत में लाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया हैं।

Janbhawana Times

दरअसल, पुलिस को अवैध तस्करी की पुख्ता जानकारी थी और इसी के आधार पर पुलिस की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। वहीं अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई हैं और उसके पास से आठ चीनी पिस्तौलें, 60 गोलियां और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। ऐसे में इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। इतना ही नहीं जांच के दायरे को भी बढ़ाया गया हैं।

calender
28 November 2022, 10:42 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो