Bihar Police Recruitment: पुलिस विभाग में होने वाली है बंपर भर्ती, युवा हो जाए तैयार

Patna News: गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई थी जिसमें महिलाओं के सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाने की बातचित की गई। बिहार में पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। इस बंपर भर्ती के बहाली की कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाने के लिए गृहमंत्रलाय के अपर मुख्य सचिव चेतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में बातचित की गई है।

Deeksha Parmar

आपको बता दें की पुलिस विभाग में जल्द से जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। जिसके लिए गुह विभाग ने एक सप्ताह के अंदर रोस्टर क्लियर करके भेजने के लिए कह दिया है। ताकी बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरु कर दी जाए।

दरअसल बिहार में बढ़ते हुई जनसंख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने पुलिस मुख्यालय में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग में बंपर बहाली की योजना बनाई है। इसके साथ ही महिलाओं के सुरक्षा के लिए लिए भी कदम उठाने की बात कही गई है।

एक हफ्ते के भीतर रोस्टर क्लियर करने का आदेश

गृह विभाग ने 31 मार्च तक रोस्टर तैयार करके भेजने को कहा है। पुलिस विभाग में 48447 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। डायल 112 परियोजना के तहत यह भर्ती पहले चरण में 7080 सिपाहियों तथा दुसरे चरण में 19288 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। वही बहाली की प्रकिया को आगे बढ़ाने के लिए और इससे जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए 31 मारच तक आरक्षी पार्षद को रोस्टर तैयार करके सौंपने का आदेश दिया गया है। जैसे ही रोस्टर पार्षद के हाथ में सौंपा जाएगा सिपाहियों की भर्ती होना शुरू हो जाएगी।

जनसंख्या को देखते हुए सरकार ने निकाली भर्ती

डायल 112 महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और बढ़ते जनसंख्या को देखते हुए सरकार ने पुलिस विभाग में सिपाहियों की जनसंख्या बढ़ने के लिए यह कदम उठाया है। बिहार में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 115-12- पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाती है। लेकिन अब बढ़ते जनसंख्या और महिलाओं के सुरक्ष को देखते हुए प्रति एक लाख जनसंख्या पर 165 से 170 पुलिस बल बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

calender
11 March 2023, 01:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो