Bihar: मधुबनी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 3 की मौत

बिहार के मधुबनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बिस्फी थाना क्षेत्र के मढ़िया इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक नहर में जा गिरी। इस हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक, पति अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लेकर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में खैरीबांका के पास कार नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में पति-पत्नी समेत चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों को नहर से बाहर निकाला गया। बता दें कि मृतकों की पहचान बिस्फी निवासी राज कुमार यादव उम्र 25 वर्ष, मृतका रूबी कुमारी उम्र 22 वर्ष, तीसरे मृतक विकास कुमार यादव उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई हैं।

इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। फिलहाल परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

calender
22 November 2022, 04:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो