Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में आज वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर का हाल?

Bihar Weather Forecast: 10 मार्च दिन शुक्रवार को बिहार के किशनगंज प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था। जबकी पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Bihar Weather Forecast: 10 मार्च दिन शुक्रवार को बिहार के किशनगंज प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था। जबकी पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Weather 11 March 2023: बिहार के कई जिलों में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। और अगले कई दिनों तक यह उतार चढ़ाव बना रहेगा। कई जिलो में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश भी होने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी भविश्यवणी की है राजधानी पटना समेत कई प्रदेशों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अधिक गर्म पड़ रहें जिलों में ठंडी हवाओं के बहने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वही मध्यप्रदेश और उत्तर पश्चिम के आसपास चक्रवाति की संभावाना बनी हुई है।

इन जिलों में हो सकते है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के भविष्यवाणी के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना सहित औरंगाबाद, रोहतास, जहानाबाद, गया, नवादा और नालंदा जिलों में आसमान में बादल छाया रहेगा और बादल गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभवाना बताई जारही है।

पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरवाट का आसार

शुक्रवार को किशनगंज अधिक तापमान यानी अधिक गर्म स्थान रहा, जिसके बाद मौसम में अब बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों दक्षिण मध्य व दक्षिण पूर्व भागों में बादल गरजने के साथ वज्रपात व हल्की बुंदाबांदी की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के उत्तरी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज यानी शनीवार को मौसम में बदलाव होने का असार है।

पिछले 24 घंटे में मापा गया तापमान

मौसम विभाग द्वार शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया था। शुक्रवार को गया का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेलिस्यस था। नवादा में भी 2.9 डिग्री तापमान में गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 30.6 डिग्री, बांका में 32.5 डिग्री भागलपुर में 33.1 डिग्री, औरंगाबाद में 30.7 और डेहरी में 31.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।

calender
11 March 2023, 11:47 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो