अवैध अतिक्रमण पर चला दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के डीसी अमित कुमार शर्मा ने जब से अपना कार्यभार संभाला है शायद ही कोई दिन बाकी रहता हो जब बुलडोजर अपना काम नहीं करता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। अमरजीत सिंह

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के डीसी अमित कुमार शर्मा ने जब से अपना कार्यभार संभाला है शायद ही कोई दिन बाकी रहता हो जब बुलडोजर अपना काम नहीं करता है।

इसी कड़ी में गुरूवार दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के लालबाग इलाके में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चला। जब दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चला तो वहां मौजूद लोग इधर-उधर देखने लगे।

पूर्व नगर निगम के समय में इस तरह की कार्रवाई देखने को नहीं मिलती थी। डीसी अमित कुमार शर्मा लगातार इस कार्य में लगे हुए। अगर देखा जाए तो वेलकम, भजनपुरा, सीमापुरी, दिलशाद गार्डन, जनता कॉलोनी शाहदरा क्षेत्र में 6000 से ज्यादा झुग्गी एवं अवैध कब्जे को हटाया गया।

calender
22 September 2022, 04:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो