Delhi- Meerut एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित 217 वाहनों के काटे गए चालान

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत 217 वाहनों के चालान काटे गए है।

calender

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत 217 वाहनों के चालान काटे गए है।

दरअसल, एक्सप्रेसवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या की वजह से नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया और गाजियाबाद पुलिस सवालों के घेरे में थी। इसके बाद अब गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत 217 वाहनों का 20-20 हजार रुपये का चालान किया गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने 10 वाहनों को सीज किया है।

दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड में आ गई है। आपको बता दें कि दिल्ली और मेरठ से ही दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद बीच वाली लेन में चलने लगते हैं। इस वजह से 100-120 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे चार पहिया वाहन के बीच में आने और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि दो पहिया वाहनों के बीच वाली लेन में चलने के कारण कई गंभीर हादसे हुए है और ऐसे में कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी।

First Updated : Wednesday, 10 August 2022