चंदौली: सपा संरक्षक मुलायम सिंह के देहांत से सपाइयों में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के देहांत से सपाइयों में शोक की लहर छाई हुई है। कल दोपहर 3 बजे के करीब सैफई में उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा। चंदौली के पूर्व सांसद व सपा विधायक के आंखों में छलके आंसू, नेताजी के साथ अपने संस्मरण को

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के देहांत से सपाइयों में शोक की लहर छाई हुई है। कल दोपहर 3 बजे के करीब सैफई में उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा। चंदौली के पूर्व सांसद व सपा विधायक के आंखों में छलके आंसू, नेताजी के साथ अपने संस्मरण को बताया कि नेता जी हम सब के नहीं बाल्कि समाजवादी विचारधारा ऱखने वालों के गारजन थे। इसिलिए उन्हे नेता जी कहा जाता है। आज वो हम लोगों के बीच नहीं है, इसिलिए हम सब मरमाहित है। 

उन्होने कहा कि नेताजी के जाने से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया। सपा सांसद बोले की मुलायम सिंह नेता जैसा कोई 100 साल पैदा नहीं हो सकता। उन्होने गरीबों के व समाज में हर वर्ग के लोगों के लिए अंतिम क्षण तक उन्होने सघर्ष किया है। सपा सांसद बोले कि हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होने हमें विधायक व सांसद बनवाया। साथ ही उन्होने कहा कि वे ऱंक्षामंत्री रहते हुए मेरे पिता जी का ईलाज करवाया, जो भी उसमें खर्चा लगा उन्होने दिया। सपा सांसद बोले कि ऐसे न जाने कितने बेबस असहाय लोगों की मदत की।

सपा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सहित सपा कार्यकर्ताओं ने श्रधांजलि दी, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव कहा ईश्वर से प्रर्थाना कि उनकी जहा भी आत्मा हो भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बहुत बड़ी आपुर्णिक छति हुई है। समाजवादी विचारधारा का अंत हुआ है। साथ ही उन्होने कहा कि उनके सघर्ष का जो जीवन हमने देखा है, उसका कोई विकल्प हमें दिखाई नहीं दे रहा है। नेताजी के जाने से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया।

और पढ़े...

कल 3 बजे सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag