छत्‍तीसगढ़: शक्कर कारखाना में मशीन में फंसकर गई मजदूर की जान, पीड़ित परिवार को एक लाख की आर्थिक सहायता

छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में रविवार को सायलो मशीन में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई।

Dheeraj Dwivedi

छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में रविवार को सायलो मशीन में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक श्रमिक के स्‍वजनों ने शक्‍कर कारखाना प्रबंधन पर लापरवाही और पुलिस पर शव का बिना पंचनामा किए ले जाने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

बता दें कि कलेक्टर ने श्रमिक की मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। वहीं कलेक्‍टर द्वारा घटना की जांच-पड़ताल करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। दरअसल, यह घटना पंडरिया में स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना की है, यहां एक श्रमिक की सायलो मशीन में फंसकर मौत हो गई।

घटना के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान हुई श्रमिक की मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सेफ्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है।

घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने के लिए कहा है। एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज सुबह (भोर) की है। मृतक श्रमिक डेली वेजेस पर कार्यरत था।

घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दिया गया है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक के परिवार की सहायता की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

छत्तीसगढ़: भिलाई में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्‍कर, करीब 300 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag