छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में लुचकी घाट पर हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही से एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से लगे लुचकी घाट के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप किसी प्रकार का कोई सूचना संकेतक नहीं लगाए जाने से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही से एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से लगे लुचकी घाट के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप किसी प्रकार का कोई सूचना संकेतक नहीं लगाए जाने से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में एक श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद कार को छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अंबिकापुर शहर से होकर कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरी है। वहीं शहर के नजदीक लुचकी घाट के खतरनाक मोड़ को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा यहां फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।

यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक कार्य करते है और बाहरी श्रमिकों का आवास भी वही है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। बता दें कि रविवार की तड़के सड़क किनारे मजदूर सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार के चालक का नियंत्रण कार से हट गया। अनियंत्रित कार मजदूरों को कुचलते हुए आगे निकल गई।

अचानक हुए इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल दोनों श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरा श्रमिक गंभीर जिसका उपचार चल रहा है। बता दें कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी से यहां लगातार हादसे हो रहे है। यहां निर्माणाधीन सड़क पर कुछ महीने पहले बारातियों से भरी बस पलट गई थी। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई थी।

सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। वहीं अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के करीब अधूरे सड़क निर्माण के कारण पुलिसकर्मियों की बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार जांच में सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी की पुष्टि होने पर पहली बार सड़क निर्माण ठेका कंपनी के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने रविवार सुबह हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक और चालक की खोजबीन की जा रही है।

calender
05 February 2023, 06:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो