महाराष्ट्र: शिवसेना की नवरात्रि में बच्चों ने लूटा गरबे का आनंद

दो साल बाद त्योहारों की रौनक फिर लौट आई है। देश में नवरात्रि की धूम मची है। गरबा प्रेमी जगह-जगह गरबा रास का आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई से सटे अंबरनाथ में शिवसेना की तरफ से भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया है।

Janbhawana Times

युवाओं के साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चों में भी गरबे को लेकर काफी उत्साह नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में यह बच्चे अपनी ही मस्ती में मग्न नजर आ रहे हैं।

वहीं अंबरनाथ के हजारों युवा यहां हर शाम गरबे की धुनों पर गरबा रास का लुत्फ उठा रहे हैं। गरबे के प्रति युवाओं का उत्साह भी देखते ही बनता है।

बतादें कि शिवसेना के नेता अरविंद वालेकर और राजू वालेकर की तरफ से दुर्गा भक्तों के लिए यह गरबा रास का इंतेजाम किया गया है।

calender
03 October 2022, 04:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो