CM धामी ने खटीमा में लोहिया हेड पर बने अस्थाई हैलीपैड का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को खटीमा में अस्थायी हेलीपैड का उध्दाटन किया व इसके पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। खटीमा में लोहिया हेड पर अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। इससे पहले 8 फरवरी को

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को खटीमा में अस्थायी हेलीपैड का उद्घाटन किया व इसके पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। खटीमा में लोहिया हेड पर अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। इससे पहले 8 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया था।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है. हमारी सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा. हम देश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाएं पारदर्शी और नकलविहीन हों. राज्य के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

calender
09 February 2023, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो