सीएम केजरीवाल ने 'आरआरआर' और 'एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई, कहा-'भारतीयों के लिए गर्व का पल'

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को फिल्म 'आरआरआर' और डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर जीतने पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह हम भारतीयों के लिए गौरव का पल है। बता दें कि भारतीय फिल्म 'आरआरआर' के तेलुगु गीत नाटु नाटु ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता है।

Lalit Hudda

जानकारी के लिए बता दें कि तेलुगु गीत नाटु नाटु के संगीतकार एमएम कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इस गीत के बोल लिखे हैं। वहीं काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। बता दें कि नाटु नाटु का हिंदी में मतलब नाचना होता है। वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल भाषा के वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है।

दो भारतीय फिल्मों के अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि "यह भारतीय फिल्म जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म आरआरआर की पूरी टीम को बधाई।"

सीएम अरविंद केजरीवाल एक अन्य ट्वीट में कहा कि "सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी में ऑस्कर जीतने के लिए द एलिफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने के लिए बहुत बधाई। आप सभी ने हर एक भारतीय को गौरवान्वित किया है।"

पहली बार दो भारतीय फिल्मों को एक साथ मिला ऑस्कर

सोमवार का दिन भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपब्धि लेकर आया है। क्योंकि आज एक नहीं बल्कि दो भारतीय फिल्मों को एक साथ ऑस्कर अवार्ड मिला है। यह भारत और भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का दिन है। ऐसा पहली हुआ है जब ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में दो भारतीय फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड मिला है। 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजल सॉन्ग की कैटेगरी में अवार्ड जीता है तो वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता है।

calender
13 March 2023, 04:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो