Delhi: आप ने जलाया कूड़े के रावण का पुतला

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी पर पर हमलावर है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कूड़े से बने रावण का पुतला जलाकर एमसीडी पर निशाना साधा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी पर पर हमलावर है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कूड़े से बने रावण का पुतला जलाकर एमसीडी पर निशाना साधा है।

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर में पूर्व पार्षद गीता रावत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कूड़े के रावण का पुतला जलाया। गीता रावत ने बताया कि भाजपा शासित निगम ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की नाकामियों ने कूड़े के पहाड़ बना दिए है।

गीता रावत ने बताया कि निगम में भाजपा की नाकामी को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में कूड़ा रूपी रावण का पुतला जलाया गया ताकि भाजपा की एमसीडी की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

दिल्ली के सभी मंडल में आम आदमी पार्टी की ओर से कूड़े के पास कूड़े से बने रावण का पुतला जलाया गया।

calender
04 October 2022, 07:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो