Delhi MCD Elections 2022: शाम 4 बजे तक 45% मतदान दर्ज किया गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर इमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें।

calender
04 December 2022, 10:59 AM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज यानी रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुऱू हो चुका है। वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13, 665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदान हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक ले जाने के लिए ट्राइ साइकिलों का इंतजाम किया गया है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी बाग एक्सटेंशन में पिंक पोलिंग बूथ मतदान किया। उन्होंने कहा, "जैसे पूरा देश तरक्की कर रहा है वैसे ही दिल्ली भी तरक्की करे, इसके लिए लोगों को मतदान करने की ज़रूरत है। दिल्ली के लोगों को झूठ और फरेब से निजात चाहिए।"

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 4 बजे तक लगभग 45% मतदान दर्ज़ किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर इमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है।

calender
04 December 2022, 10:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो