score Card

दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद हफ्तेभर के लिए आया जेल से बाहर, बहन की शादी में होगा शामिल

दिल्ली दंगों का आरोपी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्तेभर की अंतरिम जमानत दी गई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, उमर खालिद को शुक्रवार सुबह तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

दिल्ली दंगों का आरोपी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्तेभर की अंतरिम जमानत दी गई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, उमर खालिद को शुक्रवार सुबह तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।

अडिशनल सेशन जज अमिताभ रावत ने उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक के लिए जमानत दी है। बता दें कि खालिद पर फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों का साजिशकर्ता होने का मामला दर्ज किया गया था। खालिद पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में दंगों के दौरान 53 लोगों की जान गई थी। जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनआरसी) के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में आगजनी और पथराव हुआ था।

calender
23 December 2022, 05:23 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag