Delhi: लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला

उत्तर पूर्वी के भजनपुरा स्थित गंगोत्री विहार में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला को लहूलुहान करने के बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन को तोड़कर फरार हो गए।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली। उत्तर पूर्वी के भजनपुरा स्थित गंगोत्री विहार में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला को लहूलुहान करने के बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन को तोड़कर फरार हो गए।

बताया गया कि वारदात के दौरान पीड़िता गुरुग्राम से दिल्ली अपने मायके आ रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला को अवंतिका के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, अवंतिका अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सैनिक कालोनी में रहती है। उनके पति सावन कुमार सऊदी अरब में रहते हैं और उनका मायका भजनपुरा के गंगोत्री विहार में है।

बताया गया कि सोमवार शाम को अवंतिका अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके आ रही थी। वह बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से रिक्शे से गंगोत्री विहार पहुंची। जब अवंतिका रिक्शे से उतरकर अपने घर जा रही थी, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू रख चेन छीनने का प्रयास करने लगे।

इस बीच अवंतिका बदमाशों से बेखौफ लड़ती रही और उनका विरोध करती रही। इस दौरान बदमाशों ने पीड़िता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। और चैन लेकर फरार हो गए। इसके बाद महिला को घायल अवस्था में सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंगाराम अस्पताल में भर्ती रेफर कर दिया।

इस वारदात की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बदमाश भागते हुए दिख रहे है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में लग गई है।

calender
04 October 2022, 06:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो