भाजपा की सरकार बनने पर एमसीडी का विकास कार्य हो सकेगा संभव: रामवीर सिंह

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सियासी जंग शुरू कर दी है। जिसमें भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण नीतियों के जरिए जनता के बीच में पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है।

calender
22 November 2022, 08:26 PM IST

रिपोर्ट। संजय पांडेय 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सियासी जंग शुरू कर दी है। जिसमें भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण नीतियों के जरिए जनता के बीच में पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है।

इसी सिलसिले में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों के एकीकरण का फैसला केंद्र सरकार ने जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिहाज़ से किया है। ताकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में विकास कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा सके।

भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी मंगलवार को वार्ड नंबर (196) मयूर विहार, फेज-II से एमसीडी के लिए भाजपा प्रत्याशी बिपिन बिहारी सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह के ऐतिहासिक निर्णय की बदौलत दिल्ली की तीनो नगर निगमों का एकीकरण करके एक नगर निगम बनाने का फैसला किया गया है। जिसमें इस निर्णय के बाद निगमों के विकास में कोई बाधा भविष्य में पैदा नहीं होने वाली है। क्योंकि नगर निगम के लिए बजट केंद्र द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर वेतन का भुगतान किया जा सके। विसंगतियों को दूर करने के साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने उल्लेख किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में ही एमसीडी में विकास कार्य संभव हो सकेगा। जिसमें चाहे नाली बनाने की बात हो। या फिर पार्क, डिस्पेंसरी और सामुदायिक बारात घर बनाने की बात हो। इन सभी विकास कार्यो के लिए केंद्र सरकार निगम को पैसा उपलब्ध कराएगी ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

calender
22 November 2022, 08:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो