जोशीमठ पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पुनर्वासित होंगे लोग

धामी सरकार ने हर महीने 4000 रुपए किराए के रूप में देने का फैसला किया है। सीएम धामी ने कहा कि, लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देवभूमि के जोशीमठ में आई आपदा ने लोगों के साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी गई है। प्रभावित क्षेत्र को प्रशासन द्वारा खाली करवाया जा रहा है। वहां रह रहे लोगों को दूसरे स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। जोशीमठ में आई आपदा के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंध धामी जोशीमठ गए और जनता से मुलाकात की।

सीएम धामी ने लोगों के पुनर्वासन की बात भी कही थी। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जोशीमठ आपदा में प्रभावित लोगों का पुर्नवास किया जाएगा। लोगों को पीपलकोटी और गौचर में शिफ्ट किया जाएगा।

इनता ही नहीं लोगों को अस्थाई तौर पर सरकरी दफ्तरों में रहने की व्यवस्था की है। धामी सरकार ने हर महीने 4000 रुपए किराए के रूप में देने का फैसला किया है। सीएम धामी ने कहा कि, लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

जल्द ही सरकार इस आपदा से निपट लेगी। आपको बता दें कि सरकार ने चमोली प्रशासन को जोशीमठ ने काम शुरू करने का निर्देश दिया है। इसमें समय लग सकता है इसलिए लोगों को अस्थाई तौर पर सरकारी दफ्तरों में शिफ्ट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

New Delhi : ये कैसा इंतकाम ? रेप पीड़िता ने आरोपी की मां पर गोलियां दागीं, केस दर्ज

calender
08 January 2023, 12:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो