क्या अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दिया मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने का तोहफा?

समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी ने कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। समाजवादी पार्टी आज यानी रविवार को एक सूची जारी कर दी हैं। जिसमें शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

calender
29 January 2023, 04:17 PM IST

समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी ने कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। समाजवादी पार्टी आज यानी रविवार को एक सूची जारी कर दी हैं। जिसमें शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं पार्टी के आजम खान और हाल ही रामचरित मानस के विवादित बयानों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में के साथ देने का तोहफा दिया गया है।

समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें पार्टी की 42 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हैं।

 

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रारिणी में पिछली जातियों के नेताओं का प्रभाव देखने को मिला है। जिसमें लगभग 80 प्रतिशत नेता पिछली जाति से संबध ऱखते है। वही आजम खां समेत 9 अल्पसंख्यक चेहरों को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है। इस दौरान पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 4 ब्राम्हाणों को भी जगह मिली है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी हो सकता है कि हमारा नाम भी अमृत कर दिया जाए। भाजपा के लोग किसी को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ये भाजपा के लोग तय करेंगे कि किसे क्या करना है। मुगल गार्डन का भाजपा तय करेगी? भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि वो अपना काम नहीं कर पा रही है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि SBI और LIC जैसी कंपनियों में जनता ने पैसा निवेश किया है और वो डूब रहा है तो उनके चेयरमैन जेल क्यों नहीं भेजे जा रहे हैं।

calender
29 January 2023, 04:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो