डिंडौरी: 9वीं का छात्र रूद्र बैठा कलेक्टर की कुर्सी पर, कार्यालय का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे छात्र रूद्र प्रताप झारिया कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा। आपको बता दें कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा छात्र को अपनी कुर्सी में बैठाते हुए कामकाज के बारे में समझाया गया

calender
28 November 2022, 12:20 PM IST

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे छात्र रूद्र प्रताप झारिया कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा। आपको बता दें कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा छात्र को अपनी कुर्सी में बैठाते हुए कामकाज के बारे में समझाया गया।

साथ ही छात्र को यह भी समझाया गया कि कलेक्टर को किस तरह प्रशासनिक कार्यों को करना पड़ता है। इस दौरान छात्र के माता-पिता सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। छात्र रूद्र प्रताप को कलेक्ट्रेट के अलग-अलग कार्यालयों का भी निरीक्षण कराया गया।

वहीं कलेक्टर की कुर्सी में बैठने के साथ कार्यालय के भ्रमण के दौरान छात्र में विशेष उत्साह दिखाई दिया। छात्र को कलेक्टर के वाहन में कलेक्टर की सीट में बैठाकर भ्रमण भी कराया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा इस पहल को लेकर सुबह से ही अन्य विभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंच गए थे। छात्र ने बताया कि उसे काफी अच्छा लग रहा है साथ ही वह बेहद उत्साहित है।

आपको बता दें कि शनिवार को स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा छात्र को कार्यालय बुलाया गया था। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम धनवासागर के शासकीय मॉडल स्कूल का शनिवार को कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया था।

इसी दौरान अध्ययनरत नौवीं के छात्र रुद्र प्रताप झारिया से कुछ सवाल भी पूछे गए थे। तब रूद्र प्रताप ने कहा था कि उस्का कलेक्टर से मिलने का सपना था। उसके पिता अखिलेश झारिया और मां राजकुमारी झारिया का सपना भी है कि वह कलेक्टर बने।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्र का सपना पूरा करने के लिए उसे एक दिन का कलेक्टर बनाने की बात कही थी। उन्होंने छात्र को सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट बुलाया था। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा उस दौरान कहा गया था कि छात्र को कलेक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों को भी घुमाएंगे।

इसी दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा था कि पेसा एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए छात्र छात्राओं को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बच्चे अपने माता-पिता सहित आसपास के लोगों को पेसा एक्ट को लेकर जागरूक करेंगे।

calender
28 November 2022, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो