मुरादाबाद में DM ने किया EVM वेयर हाउस का निरीक्षण, आला अधिकारी भी रहे मौजूद

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने इसके रखरखाव आदि की जानकारी ली। कहा कि ईवीएम

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संंवाददाता- खिजर अंसारी

मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने इसके रखरखाव आदि की जानकारी ली। कहा कि ईवीएम व वीवीपैट के रखरखाव में चूक नहीं होनी चाहिए।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में नयी तहसील परिसर सोनकपुर में निरीक्षण में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रखे गए ईवीएम की निगरानी के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कहा कि परिसर की सुरक्षा की नियमित मानीटरिंग होती है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह सहित कई अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद गोदाम को सील किया गया।

calender
07 October 2022, 04:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो