गुरमीत राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, कहा लोगों को हो रही थी परेशानी

: 40 दिन की पैरोल पर रिहा गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद लगातार सुर्खियों में है। बीते मंगलवार को उसने अपनी बेटी हनीप्रीत का नाम बदलकर रूहानी “रूही दी “ किया है।

calender
26 October 2022, 03:40 PM IST

बागपत, हरियाणा: 40 दिन की पैरोल पर रिहा गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद लगातार सुर्खियों में है। बीते मंगलवार को उसने अपनी बेटी हनीप्रीत का नाम बदलकर रूहानी “रूही दी “ किया है। इसकी जानकारी गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया के जरिये साझा किया है। साथ ही उन्होंने गद्दी और गुरु बदलने की चर्चाओं पर भी विराम लगते हुए कहा कि डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम रहेंगे।

गुरमती राम रहीम ने मंगलवार शाम कहा कि हनीप्रीत और डेरे की गद्दी को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, आज के बाद उन पर विराम लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सूत्र के हवाले से गद्दी बदले जाने की चर्चाएं चल रही थीं। गुरमीत राम रहीम बागपत में अनुयायियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि लोग चाहे जो कहें, पर हनीप्रीत मेरी धर्म की बेटी है और हमेशा उसने मुझे गुरु और पिता का सम्मान दिया है। बार- बार तरह-तरह की बातें बनाकर कुछ खुराफाती लोग साध संगत को भ्रमित करने का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे कामयाब होने वाला नहीं है।

डेरा प्रमुख ने नया गाना लांच किया

बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दीपावली पर ‘साड्डी नीट दीवाली’ नाम से गाना लांच किया। ऑनलाइन संदेश के बाद यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने सोमवार को आश्रम में ही धूमधाम के साथ दीपावली मनाई। दीपावली पर ही उन्होंने अपने नए गाने ‘साड्डी नीट दीवाली’को भी लांच किया। इस गाने में गुरमीत राम रहीम अपने गुरु शाह सतनाम सिंह की फोटो के साथ नजर आ रहे हैं और दीपक जलाते दिख रहे हैं।

calender
26 October 2022, 03:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो